फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparation for third wave, beds will be reserved in all CHCs

तीसरी लहर की तैयारी, सभी सीएचसी में आरक्षित होंगे बेड

Tue, 15 Jun 2021 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Preparation for third wave, beds will be reserved in all CHCs
बागपत। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। इसके लिए सभी सीएचसी में भी बेड आरक्षित किए जाएंगे। जिससे मरीजों को भर्ती होने में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गईं थीं। अस्पतालों में भर्ती होने के लिए मरीजों को भटकना पड़ा था। साथ ही ऑक्सीजन व जीवन रक्षक दवाइयों की किल्लत भी झेलनी पड़ी थी। कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक बताई जा रही है। शासन के निर्देश पर इसकी तैयारी में स्वास्थ्य विभाग जुटा है। जिला अस्पताल में 40 बेड का पीसीआईयू तैयार किया जा रहा है। जो एक जुलाई से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा सभी सीएचसी में भी बेड आरक्षित किए जाएंगे। हालांकि अभी इन बेड की संख्या निर्धारित नहीं की गई है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों के आधार पर सभी सीएचसी में बेड आरक्षित किए जाएंगे। जिससे मरीजों को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed