{"_id":"5ef4eb2d8ebc3e433236542d","slug":"preparation-for-giving-amount-of-food-grains-and-cost-to-children-baghpat-news-mrt4880458112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को खाद्यान्न व लागत की राशि देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को खाद्यान्न व लागत की राशि देने की तैयारी
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को लॉकडाउन की अवधि का खाद्यान्न और लागत की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार की ओर से एक अप्रैल से 30 जून तक का खाद्यान्न (छुट्टियों को छोड़कर) और लागत बच्चों के अभिभावकों को उपलब्ध कराई जानी है। इसके लिए बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को सर्वे कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार को खाद्यान्न और लागत की राशि के लिए खंड शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक कर डाटा उपलब्ध कराने का ब्योरा लिया जाएगा।
मध्याह्न भोजन के जिला समन्वयक फरजान शैरफ ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर प्रत्येक छात्र को 100 ग्राम तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर 150 ग्राम खाद्यान्न निर्धारित है। लॉकडाउन अवधि में स्कूल बंद होने के कारण सरकार की ओर से प्राथमिक स्तर पर प्रत्येक छात्र को 7.60 किग्रा तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर 11.40 किग्रा खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना है। स्कूल के प्रधानाध्यापक बच्चों का प्रपत्र भरकर कोटेदार को उपलब्ध कराएंगे तथा कोटेदार बच्चों को खाद्यान्न का वितरण करेगा। बच्चों को मिलने वाली परिवर्तित लागत का भुगतान बच्चों के अभिभावकों के खातों में कराया जाएगा। प्राथमिक स्तर पर एक दिन परिवर्तित लागत 4.48 रुपये तथा उच्च प्राथमिक के लिए 6.71 रुपये है। लॉकडाउन अवधि में प्राथमिक स्तर पर प्रत्येक छात्र को 374.29 रुपये व उच्च प्राथमिक के लिए 561 रुपये का भुगतान किया जाएगा। खंड शिक्षाधिकारी अभिभावकों का ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर उपलब्ध कराकर छात्रों का डाटा विद्यालय के प्रधानाध्यापक को उपलब्ध कराएंगे। प्रधानाध्यापक डाटा का परीक्षण कर धनराशि अभिभावकों के खातों में स्थानांतरित की जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक कर डाटा के बारे में जानकारी ली जाएगी।