फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparation for civic elections intensified, first voter list released

निकाय चुनाव की तैयारी तेज, पहली मतदाता सूची जारी

Mon, 31 Oct 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Preparation for civic elections intensified, first voter list released
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए पहली मतदाता सूची जारी कर दी है। इस सूची पर सात नवंबर तक दावे व आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद 18 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

इस बार रटौल को नगर पंचायत बनाया गया है। इसलिए वहां पहली बार चुनाव होगा। वहां पहली सूची में 12 हजार 971 वोटर हैं। इस तरह वह सबसे बड़ी नगर पंचायत है। वहीं, बागपत व बड़ौत का सीमा विस्तार होने के कारण यहां भी काफी वोटर बढ़े हैं। यहां बागपत की पहली सूची में 47 हजार 324 वोटर हैं। बड़ौत की पहली सूची में 81 हजार 812 वोटर हैं। एडीएम प्रतिपाल चौहान ने बताया कि पहली मतदाता सूची जारी करके दावे व आपत्ति मांगे गए हैं। उनके अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक उपस्थित रहेंगे। वहां जाकर अपने दावे व आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त एसडीएम, एडीएम व निर्वाचन कार्यालय नगर निकाय में जाकर भी दावे व आपत्ति दर्ज कराई जा सकती हैं। यह केवल सात नवंबर तक दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका वोटर
बागपत 47324
बड़ौत 81812
खेकड़ा 32349
नगर पंचायत वोटर
छपरौली 16156
दोघट 12515
टीकरी 12236
अमीनगर सराय 7600
अग्रवाल मंडी टटीरी 12112
रटौल 12971
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed