{"_id":"620d2d5a7861fd586943eb6a","slug":"preparation-for-action-on-national-highway-construction-company-baghpat-news-mrt577166165","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे में गहरे गड्ढे हुए, निर्माण कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे में गहरे गड्ढे हुए, निर्माण कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से खजूरी पुश्ते तक नेशनल हाईवे में गड्ढे होने से वाहन चालक परेशान
निर्माण कंपनी पर कार्य ठीक नहीं करने का आरोप लगाते हुए शिकायत हुई, जल्द हो सकती है कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे 709बी में ईपीई (ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे) से लोनी के खजूरी पुश्ते तक 15 किमी में दोबारा से गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन गड्ढों को भरने में तीन महीने पहले भी लाखों रुपये खर्च किए गए थे। इसके बावजूद हालत ज्यादा खराब हो गई। इस पर हाईवे निर्माण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। इसे जल्द बदला जा सकता है।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से होकर जिले के साथ ही आसपास के अन्य जिलों के लोग नौकरी व कारोबार करने के लिए दिल्ली जाते हैं। जिससे करीब 40 हजार वाहन रोजाना नेशनल हाईवे से गुजरते हैं। ईपीई से लोनी तक करीब 15 किमी तक गड्ढे हो गए हैं। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही हाईवे किनारे के सांकरौद, डूंडाहेड़ा, हसनपुर मंसूरी, नूरपुर, सुभानपुर आदि गांवों के लोगों की धूल उड़ने व गड्ढे होने से परेशानी बढ़ गई है। नेशनल हाईवे के इस हिस्से में तीन महीने पहले भी गड्ढे थे, लेकिन उस पर लाखों रुपये खर्च करके गड्ढे भरने की खानापूर्ति की गई थी। इससे अब ज्यादा स्थिति खराब हो गई है। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। अब हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी पर कार्य ठीक नहीं करने की डूंडाहेड़ा निवासी संजय त्यागी समेत अन्य ने एनएचएआई से शिकायत की है। जिस पर जांच शुरू हो गई है और कंपनी पर जल्द कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।