{"_id":"6abe6110db4c2ef37103c73d","slug":"pregnant-women-were-given-baby-shower-in-the-angan-milan-seva-program-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-159777-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई
विज्ञापन
-संकल्प अभियान के तहत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हुआ
फोटो नंबर 01केएआर 3
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला अहिरान में बृहस्पतिवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गई।
यह कार्यक्रम सेवा ही संकल्प अभियान के तहत हुआ। इसमें बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली माताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को साड़ी वितरित की गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पौष्टिक व्यंजन, रंगोली और स्वयं निर्मित खेल-खिलौनों का प्रदर्शन किया गया। इनके माध्यम से महिलाओं को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी गोरखनाथ पांडेय, मीनाक्षी, बबीता शर्मा, सुमन, स्नेहलता, संगीता, सविता, सीमा धामा मौजूद रहीं।