फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prayed for the progress of the country on Goodbye Jumme

Baghpat News: अलविदा जुमे पर देश की तरक्की के लिए मांगी दुआ

Sat, 22 Apr 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 22 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Prayed for the progress of the country on Goodbye Jumme
जुमे की नमाज के दौरान बागपत के पांडव रोड ​स्थित म​स्जिद के पास निरीक्षण करते डीएम राजकमल यादव व
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा/अग्रवाल मंडी टटीरी। रमजान के अलविदा जुमे को नगर और देहात की मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद मस्जिद में अमन-चैन की दुआ कराई गई। सुरक्षा के लिए मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। डीएम राजकमल यादव व एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी बड़ौत में पहुंचे।
विज्ञापन

रमजान माह के अलविदा जुमे को नगर की जामा मस्जिद, फूंसवाली मस्जिद, छत्तेवाली मस्जिद और मोमीन मस्जिद में नमाजी नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। मौलाना ने नमाज अदा कराकर देश में अमन चैन के लिए दुआ कराई। नगर की बड़ी मस्जिद में शहर काजी हबीबुर्रहमान में नमाज अदा कराई। नमाज के बाद दुआ हुई।
विज्ञापन

कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी की देशपाल पट्टी मस्जिद में इमाम मौलाना हाजी जहीर और बाजार वाली मस्जिद में मौलवी मोहसीन ने जुमे की नमाज अदा कराई। मौलाना हाजी जहीर ने तकरीर ने रोजेदारों को मां-बाप की खिदमत करने और नेकी के रास्ते पर चलने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिज हाजी वकील अहमद ने कहा कि ईद की नमाज से पहले फितरा अदा कर देना चाहिए। उधर बड़ौत की फूस वाली मस्जिद में इमाम मौलाना आरिफ अल हक ने नमाज के बाद दुआ कराई।
खेकडा के छोटा बाजार स्थित जामा मस्जिद, मेन बाजार चौराहा मस्जिद, नई बस्ती, लाइनपार की चांद मस्जिद, सितारा मस्जिद, औरंगाबाद शेखपुरा, धोबी बस्ती के अलावा सांकरौद, बडागांव, मुबारिकपुर, सुन्हैडा, बसी आदि मस्जिदों में नमाजियों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की। जामा मस्जिद में मौलाना मौहम्मद जुल्फीकार ने नमाज अदा कराई।



सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
अलविदा जुमे पर प्रशासन ने जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मस्जिदों के अलावा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस तैनात रही। नमाज को लेकर पेयजल, सफाई, विद्युत व्यवस्था का विशेष प्रबंध किया गया। शहर में चौराहों और बाजारों में भी पुलिस बल तैनात रहा। नगर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया।

जुमे की नमाज के दौरान बागपत के पांडव रोड स्थित मस्जिद के पास निरीक्षण करते डीएम राजकमल यादव व

जुमे की नमाज के दौरान बागपत के पांडव रोड स्थित मस्जिद के पास निरीक्षण करते डीएम राजकमल यादव व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed