{"_id":"59ab07504f1c1be7278b4e5c","slug":"pray-of-amano-aman-at-ed-ul-azaha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमनो-अमान की दुआ,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमनो-अमान की दुआ,
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा में ईदगाह पर बकरीद की नमाज अदा करते अकीदतमंद।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद- ए- अजहा की नमाज में मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआएं की। जिलेभर में एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी । शहर काजी हबीबुर्रहमान ने कहा लोग नेक राह पर चलें और भाईचारे के साथ रहे। जरूरतमंदों की मदद करें।
शनिवार को सुबह के समय शहर के ईदगाह परिसर में शहर सहित आसपास के गांवों से अकीदतमंद पहुंचे। सुबह करीब आठ बजे यमुना रोड स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई। देश में आपसी भाईचारे और शांति की अल्लाह से दुआएं मांगी गई। शहर काजी हबीबुर्ररहमान ने तकरीर करते हुए कहा कि इस्लाम लोगों को नेकी का रास्ता दिखाने वाला धर्म है।
किसी भी व्यक्ति को किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए। गलत तरीकों से कमाई दौलत हराम होती है। मेहनत की कमाई से परिवार को सकुन और जन्नत नसीब होती है। नमाज के दौरान डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एसपी डी. प्रदीप कुमार, एसडीएम विवेक कुमार यादव, सीओ दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीएम ने लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। बसपा नेता अहमद हमीद, पालिका के चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट, जाहिद, भूरू सभासद, अन्नु जैन सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बकरीद की मुबारकबाद दी।
उधर, ईदगाह के बाद मस्जिदों में भी नमाज हुई। वहीं, पुलिस प्रशासन ने ईदगाह पर पुख्ता इंतजाम कराए । चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया। सीओ दिलीप कुमार ने बताया देहात क्षेत्र में भी पुलिस और पीएसी तैनात रही। ग्रामीण क्षेत्रों में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से आदा की गई है।