फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prasad of Khichdi distributed on Makar Sankranti

Baghpat News: मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी का प्रसाद

Mon, 16 Jan 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 16 Jan 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Prasad of Khichdi distributed on Makar Sankranti
बागपत में मकर संक्रांति के पर्व पर पतंग खरीदते बच्चें
बागपत/अमीनगर सराय। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। इसके अलावा अमीनगर सराय कस्बे में प्रभातफेरी निकाली गई।
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर्व पर्व के अवसर पर सराय कस्बे में श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ों के प्रभात फेरी निकाली गई। जो मुख्य मार्ग से होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां श्रद्धालुओं ने मंगल आरती की और फिर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। इसके अलावा कस्बे में जगह जगह तिल गज्जक का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन


शिव मंदिर के पुजारी दीनानाथ पाठक ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व के दिन दान करना पुण्य माना जाता है। मौके पर शिवांश, आलोक गर्ग, अरुण मंगल, योगेश शर्मा, अमित बंसल, बंटी, मुकुल, ध्रुव, शोभित, अंकित, मोहित उपस्थित रहे। इसके अलावा बागपत शहर में नगर पालिका के निकट श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रमाला के किशनपुर बराल बस स्टैंड पर राकेश शर्मा दयालु ने मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। राकेश शर्मा ने जरूरतमंदों को गर्म कपडे़ और कंबल वितरित किए। इससे पहले बाबा भूमिया मंदिर पर हवन कराया गया। जहां लोगों ने आहुतियां दीं और प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर सतेंद्र, चांदवीर, विनोद, सचिन, अजय, सहदेव, डॉ. राजपाल, सुधीर मौजूद रहे।

पतंगबाजी को लेकर बच्चों में दिखा उत्साह

मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी को लेकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। जिसके चलते दुकानों पर बच्चे पतंग खरीदने के लिए पहुंचे। उधर अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ पतंगबाजी का लुत्फ उठाया।

बागपत में मकर संक्रांति के पर्व पर पतंग खरीदते बच्चें

बागपत में मकर संक्रांति के पर्व पर पतंग खरीदते बच्चें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed