बिनौली (बागपत)। ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में मंगलवार को वेलकम पार्टी हुई। इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और नए प्रवेश पाई छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जयप्रकाश यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। निधि, श्रुति, खुशी, वैशाली ने सरस्वती वंदना, नेहा, स्वाति, शगुन, तनु, सुहाना ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शगुन ने गणपति बप्पा मोरिया, मानसी व तनु ने बुमरो-बुमरो, दीपांशी व नमन ने ढोल-बाजे, आरती ने पंजाबी गीत, मुस्कान ने तेरी मिट्टी में मिल जावा, मनीषा व अंजलि के अतिरिक्त छात्राओं ने ग्रुप डांस प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व सीनियर छात्राओं ने प्रथम वर्ष की छात्राओं का तिलक लगाकर व पुष्प भेंटकर स्वागत किया। छात्राओं ने रैंप पर कैटवॉक किया। कार्यक्रम में बीएससी प्रथम वर्ष की प्रगति को मिस फ्रेशर और बीए प्रथम वर्ष की नेहा को मिस ब्यूटी चुना गया। संस्था के प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, सचिव डॉॅ. पंवार, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शबाना, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह, गीता, शाबरा, पूजा, संजीव, सचिन, अमित मौजूद रहे।