{"_id":"65bf91b56de83c274303b951","slug":"pradhans-father-in-law-beats-up-sanitation-worker-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-106429-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्रधान के ससुर ने सफाई कर्मचारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्रधान के ससुर ने सफाई कर्मचारी को पीटा
Mon, 05 Feb 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
- शिकायत के बाद भी मामले को दबाने में जुटे एडीओ पंचायत
- हिलवाड़ी गांव का है मामला, सफाई कर्मचारियों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव के ग्राम प्रधान के ससुर पर सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद भी एडीओ पंचायत मामले को दबाने में जुटे हैं, इससे सफाई कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कार्रवाई न होने पर प्रधान के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
कासिमपुर खेड़ी गांव निवासी राजेन्द्र हिलवाड़ी गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। सफाई कर्मचारी राजेन्द्र ने बताया कि ग्राम प्रधान का सारा काम उनका ससुर ताज मोहम्मद देखता है। अक्सर वह बिना किसी वजह से गाली-गलौज करता रहता है। आरोप लगाया कि गाली-गलौज का विरोध करने पर ताज मोहम्मद ने मारपीट की और शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
इस संबंध में जब सफाई कर्मचारी राजेन्द्र ने जब बीडीओ ज्योति बाला से शिकायत की तो उन्होंने इसकी जांच एडीओ पंचायत बुधप्रकाश को सौंपी। सफाई कर्मचारी का आरोप है कि एडीओ पंचायत प्रधान के ससुर के खिलाफ कार्रवाई कराने की बजाय मामले को दबाने में जुटे हुए हैं। उधर प्रधान का ससुर भी लगातार दबाव बना रहा है। इससे सफाई कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
वर्जन-- -
मारपीट जैसी कोई बात नहीं है, यह मामला पुराना है, गांव में संकल्प यात्रा के दौरान सफाई कर्मचारी को सफाई के लिए कहा था, लेकिन सफाई कर्मचारी गांव में आकर थोड़ी देर बाद भी लौट गया। मारपीट करने का आरोप निराधार है। - ताज मोहम्मद प्रधान के ससुर
वर्जन-
शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके निस्तारण के लिए एडीओ पंचायत को जांच सौंपी थी, यदि वे इस प्रकरण में ढिलाई बरत रहे हैं तो उनसे कारण पूछकर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। सरकारी कर्मचारी से मारपीट सहन नहीं होगी। - ज्योति बाला बीडीओ बड़ौत।
वर्जन-
बीडीओ ने जांच सौंपी थी। इसी के तहत प्रधान के ससुर व सफाई कर्मचारी को बुलाया था, जल्द ही जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला दबाने का आरोप गलत है। - बुधप्रकाश एडीओ पंचायत बड़ौत।

वर्जन