{"_id":"5d51c1be8ebc3e6cd87830bc","slug":"pradhano-ke-karyakal-ke-nakshe-mange-baghpat-news-mrt437929369","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों के कार्यकाल और गांवों के मांगे गए नक्शे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों के कार्यकाल और गांवों के मांगे गए नक्शे
विज्ञापन

बागपत। जिले में 245 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 20 दिसंबर को पूरा हो जाएगा। चुनाव आयोग ने पंचायती राज विभाग से प्रधानों का कार्यकाल से लेकर चुनाव कब हुआ इसकी जानकारी मांगी है। वहीं गांवों के भौगोलिक नक्शे मांगे गए है। जिसके बाद विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से दस्तावेज और जानकारियां ली जा रही हैं, सभी दी जाएंगी।
पंचायत चुनावों की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। वर्तमान प्रधानों के कार्यकाल के बारे में जानकारियां ली जा रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायती राज निदेशक ने डीपीआरओ को पत्र जारी किया। जिसमें जिले में ग्राम पंचायतों के प्रधानों का चुनाव कब हुआ था और कार्यकाल कब खत्म हो रहा है? ग्राम पंचायतों के तैयार कराए नक्शों भी लिए जा रहे है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार संवेदनशील ग्राम पंचायतों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे की चुनाव के समय किसी भी तरह की परेशानी न हो सके।
डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने बताया कि जिले में 245 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 20 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद शासन के आदेशानुसार कार्य कराया जाएगा। जो भी जानकारियां ली जा रही है उसको दें रहे है।
विज्ञापन
----------------
गांवों में ग्राम प्रधानों की भी हो रही तैयारियां तेज
ग्रामीणों के बीच पहुंचकर लोगों ने भी चुनाव लडने के लिए अपनी उपस्थित दर्ज करा रहे है। यहां तक की ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निदान करा रहे है। समाज कल्याण अधिकारी से मिलकर गांवों में पेंशन कैंप लगवाने का अनुरोध कर रहे है। प्रधानी का चाह रखने वाले लोगों ने ग्रामीणों के बीच पहुंचना शुरू कर दी है।