{"_id":"69ff16d9b9f547add4058290","slug":"practicing-yoga-strengthens-the-lungs-pramod-kumar-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-151391-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग करने से फेफड़े होते हैं मजबूत : प्रमोद कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग करने से फेफड़े होते हैं मजबूत : प्रमोद कुमार
विज्ञापन
फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में शनिवार को योग कक्षा हुई, जिसमें योग शिक्षक राकेश आर्य ने उपस्थित लोगों को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था।
योग शिक्षक प्रमोद कुमार ने इस अवसर पर योग के अनेक लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेट के बल लेटकर किए जाने वाले कुछ आसन विशेष रूप से लाभकारी होते हैं। इनमें भुजंगासन, धनुरासन और शलभासन प्रमुख हैं। इन आसनों का नियमित अभ्यास शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। प्रमोद कुमार ने जोर देकर कहा कि योग करने से फेफड़े मजबूत होते हैं। इससे उनकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। योग कक्षा में आर्य भूषण, प्रमोद आर्य, कविता आर्य, सौम्या आर्य, अंजू, संजय, संजय गोयल आदि मौजूद रहे।