फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Practicing Makarasana is Essential for Relieving Mental Stress: Manoj Kumar

मानसिक तनाव दूर करने के लिए मकरासन का अभ्यास जरूरी: मनोज कुमार

Sun, 31 May 2026 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Practicing Makarasana is Essential for Relieving Mental Stress: Manoj Kumar
-कस्बे के आर्य समाज भवन में चल रही है योग कक्षा
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में शनिवार को योग कक्षा हुई, जिसमें विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग शिक्षकों ने मकरासन के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों पर विशेष जोर दिया।


योग शिक्षक प्रमोद कुमार, राकेश आर्य और प्रदीप ने प्रतिभागियों को कई योगासन सिखाए। उन्होंने विभिन्न प्राणायामों का भी अभ्यास कराया। योग शिक्षक मनोज कुमार ने मकरासन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह आसन पीठ के दर्द, तनाव और मानसिक थकान को कम करने में अत्यंत लाभकारी है। मकरासन पीठ की मांसपेशियों को आराम देता है। इससे कमर दर्द और साइटिका जैसी समस्याओं में भी आराम मिलता है। यह पूरे शरीर को विश्राम प्रदान करता है। कक्षा में उत्पादासन, हलासन, सर्वांगासन, उष्ट्रासन, गोमुखासन, चक्रासन और धनुरासन जैसे आसन कराए गए। कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्गीत और उज्जायी जैसे प्राणायामों का भी अभ्यास कराया गया। इस योग कक्षा में आर्य समाज के प्रधान सतीश आर्य सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed