फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Practical examination of missed students will start from today

आज से शुरू होगी छूटे छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा

Mon, 16 May 2022 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Practical examination of missed students will start from today
जिले के 1372 छात्र-छात्राओं की छूट गई थी प्रयोगात्मक परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रहने वाले छात्रों को आज से परीक्षा में शामिल होने का दूसरा मौका मिलेगा। जिले के 1372 छात्र-छात्रा यूपी बोर्ड की परीक्षा से वंचित रह गए थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 17 से 20 मई तक परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में 28 अप्रैल से चार मई तक हुई यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा में पंजीकृत 21 हजार 551 छात्र-छात्राओं में से 20 हजार 179 छात्रों ने ही परीक्षा दी थी। 1372 छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित रह गए थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को परीक्षा से वंचित रहने वाले छात्रों को परीक्षा का एक ओर मौका देने के लिए उनकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रहने वाले छात्रों को एक और मौका दिया है। छात्र-छात्राएं 17 से 20 मई तक केंद्रों पर पहुंचकर प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि जिले के 1372 छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रह गए थे। छात्रों की परीक्षा के कार्यक्रम घोषित हो चुका है। इस बारे में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। छात्र-छात्राएं अपने कॉलेज में संपर्क कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
----
परीक्षा से वंचित रहने वाले छात्रों का ब्योरा
विषय छात्र
भूगोल 180
गृहविज्ञान 40
कंप्यूटर 06
टेलरिंग क्राफ्ट 01
भौतिक विज्ञान 365
रसायन विज्ञान 361
जीव विज्ञान 276
कृषि 143
कुल 1372
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed