फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prabhat Pheri taken out on the Nirvana day of Lord Mahavir

Baghpat News: भगवान महावीर के निर्वाण दिवस पर निकाली प्रभात फेरी

Tue, 14 Nov 2023 06:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri taken out on the Nirvana day of Lord Mahavir
फोटो नंबर 14 केएआर 1
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। भगवान महावीर के निर्वाण दिवस पर श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी निकालकर श्रीजी की पूजा-अर्चना की। कस्बे में श्रद्धालुओं ने मंगलवार को भगवान महावीर का निर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया। सुबह छोटा बाजार के भगवान शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में भगवान महावीर की प्रासुक जल से अभिषेक और शांतिधारा के बाद पूजन किया गया। जैन मिलन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से शुरू होकर गांधी प्याऊ, बड़ा बाजार, पुलिस चौकी चौराहा से होते हुए जैन कालेज रोड स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में पहुंची। श्रद्धालुओं ने मंदिर में णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप कर श्रीजी से विश्व शांति की कामना की। इस मौके पर जनेश्वरदयाल जैन, मनोज जैन, नरेश जैन, महेश जैन, ओमप्रकाश जैन, राकेश कुमार जैन, मनोज जैन, सतीश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed