{"_id":"5e03b5ec8ebc3e87dd3c89f0","slug":"power-supply-will-be-interrupted-in-eight-villages-today-baraut-news-mrt4604345105","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आठ गांवों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आठ गांवों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। हर्सिया सिंघावली गांव स्थित 132 केवीए से जुडे 33/11 केवीए बिजलीघरों के क्षेत्र में आने वाले आठ गांवों में बृहस्पतिवार को करीब सात घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी
अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन कृष्ण कुमार आत्रेय ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए लाइनों आदि को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 132 केवीए बिजलीघर की सिंघावली लाइन के निर्माण कार्य के चलते इससे जुड़े 33/11 पिलाना से पिलाना, संकलपुट्ठी, सिखेड़ा, नेवला, रोशनगढ़, दौलतपुर, ऑक्टी, दंतनगर आदि गांवों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने इस कार्य के लिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।