फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Power supply was affected for 40 hours due to rain with strong wind

तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण 40 घंटे विद्युत आपूर्ति रही प्रभावित

Thu, 20 May 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Power supply was affected for 40 hours due to rain with strong wind
बड़ौत। बुधवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण नगर व देहात क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। जनपद के काफी गांवों में तकरीबन 40 घंटे बिजली नहीं आ पाई। जिसके कारण जनता के सामने पेयजल की भी समस्या खड़ी हो गई। हालांकि बृहस्पतिवार दोपहर बाद कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई।
विज्ञापन

बारिश से विद्युत लाइनों में फॉल्ट आ गए। जिससे लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण भी खराब हो गए। 40 घंटे तक जनपद के बिजरौल, कान्हड, बामनौली, पुसार, दोघट, बड़ौत, सरूरपुर, बड़ौली, टयौढी, मलकपुर, जौहडी, बावली, जौनमाना, ढिकाना, बोहला, राजपुर, खामपुर, बिनौली, सिरसली, बरनावा, झुंडपुर, दाहा, गांगनौली, किशनपुर, कासिमपुर खेडी, सूप, छपरौली सहित काफी गांवों में सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में ब्रेकडाउन रहा। इस कारण इन इलाकों में पूरी रात व बृहस्पतिवार की दोपहर तक बिजली गुल रही। दिन भर विद्युतकर्मी लाइन को ठीक करने में जुटे तब कहीं जाकर दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति कुछ गांवों में सुचारू हो पाई। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह का कहना है कि जिन जगहों पर फाल्ट आया था, वहां पर लाइनमैनों व अवर अभियंताओं को भेजकर बिजली सप्लाई सुचारु कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed