फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Power supply stalled, people are suffering in summer

बिजली आपूर्ति ठप, गर्मी में लोग बेहाल

Wed, 23 Jun 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Power supply stalled, people are suffering in summer
चांदीनगर। बिजली की लाइन में फाल्ट आने से मंगलवार को रटौल की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे भीषण गर्मी में लोगों को रात भर परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका आरोप है कि निगम के अधिकारी फोन रिसीव नहीं करते है। बुधवार को ग्रामीणों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि पिछले दो महीनों से बिजली की लाइन में आए दिन फाल्ट होने से बिजली व्यवस्था ठप हो जाती है। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका आरोप था कि बार-बार शिकायत के बावजूद निगम के अधिकारी सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं है। मंगलवार देर रात लाईन में फाल्ट होने से पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण में गर्मी में लोगों को रात भर परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने बुधवार को निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने व शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर गौरव, इस्लाम, सतीश, इजरार, मोनू, जावेद, लियाकत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed