फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Power supply stalled for 16 hours due to fault in the line

लाइन में फाल्ट आने से 16 घंटे बिजली की सप्लाई ठप

Sat, 16 Jul 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Power supply stalled for 16 hours due to fault in the line
अग्रवाल मंडी टटीरी में ट्रांसफार्मर में काम करते विद्युत कर्मचारी - फोटो : BAGHPAT
बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में बिजली की लाइन में फाल्ट आने से बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार दोपहर तक 16 घंटे सप्लाई ठप रही। बिजली ठप होने से लोगों को रात भर गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह नगर पंचायत की ओर से पेयजल की सप्लाई न होने के कारण लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बे में मंडी व पुलिया के पास बृहस्पतिवार रात लगभग नौ बजे बिजली की लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे कस्बे की रेलवे रोड, जैन कॉलोनी और अंबेडकरनगर को छोड़कर पूरे कस्बे की सप्लाई ठप हो गई, जो शुक्रवार दोपहर तक ठप रही। बिजली की सप्लाई ठप होने से इनवर्टर भी ठप हो गए। ऊर्जा निगम के कर्मचारी शुक्रवार की सुबह से फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे। फाल्ट ठीक होने पर शुक्रवार दोपहर में लगभग 16 घंटे बाद बिजली की सप्लाई शुरू हुई। सुबह बिजली की सप्लाई न होने के कारण कस्बे में नगर पंचायत की ओर से की जाने वाली पानी सप्लाई नहीं हुई। जिससे नागरिकों को पेयजल के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। सबसे अधिक परेशनी स्कूल जाने वाले बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को हुई।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एसडीओ शशि भूषण गुप्ता ने बताया कि कस्बे में मंडी व पुलिया के पास दो स्थानों पर बृहस्पतिवार रात नौ बजे फाल्ट हो गया था, जिससे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। शुक्रवार को कर्मचारी फाल्ट ठीक कर कुछ कॉलोनियों में दोपहर लगभग दो बजे सप्लाई शुरू करा दी गई है, अन्य कॉलोनी में भी शाम तक सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed