{"_id":"5f29afb38ebc3e62254e1c30","slug":"power-supply-for-only-eight-hours-in-six-colonies-baraut-news-mrt49451290","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह कॉलोनियों में मात्र आठ घंटे विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह कॉलोनियों में मात्र आठ घंटे विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के चौथे विद्युत फीडर से जुड़ी छह कॉलोनियों की विद्युत आपूर्ति लड़खड़ा गई है। लो-वोल्टेज की समस्या के साथ ही तीन दिन से मात्र आठ घंटे ही आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों में नाराजगी है।
नगर के चौथे फीडर से आजाद नगर, सूर्य नगर, चरण सिंह बिहार, शिव बिहार, बंसत बिहार व राम नगर कालोनी सहित अन्य कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति होती है। तीन दिन से इन कालोनियों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। आलम यह है कि दिन में हमेशा लो-वोल्टेज और रात में अधिकांश बिजली गायब रहती है। इन तीन दिनों में सात से आठ घंटे से भी कम सप्लाई मिली है। क्षेत्रवासी दिनेश, विकास, प्रमोद, हरेंद्र, सुरेश, अनिल, देवेंद्र, पुष्पा, रेखा, दीपिका, ज्योति आदि ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत की गई है। मगर, आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। चेताया यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो एक्सईएन का घेराव किया जाएगा। उधर, इस संबंध में जेई टाऊन सतीश का कहना है कि अलग-अलग जगहों पर तार टूटकर गिरने व फाल्ट होने सेे रात में बिजली की आपूर्ति बाधित हो जाती है। जहां तक लो वोल्टेज की समस्या है तो ऊपर से जैसे बिजली पहुंचती है वैसे ही आपूर्ति दी जाती है।