विद्युत कनेक्शन काटने पहुंची टीम से उलझा संविदा कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को विद्युत निगम के कर्मचारियों की एक टीम ठेकेदार प्रमोद कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में पठानकोट मोहल्ले में साढ़े बीस हजार के बकायेदार शौकत के यहां पर विद्युत बकाया होने पर कनेक्शन काटने पहुंची। तभी शराब के नशे में धुत मुख्य शिकायत केंद्र में तैनात एक संविदा कर्मी भी वहां पहुंच गया और गाली-गलौच कर टीम के साथ भिड़ गया। नशे में संविदा कर्मी ने टीम के सदस्यों के साथ अभद्रता कर हाथापाई करने की कोशिश की। इसे लेकर मोहल्ले में जमकर हंगामा हुआ। बाद मेें संविदा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर टीम के सदस्य अधिशासी अभियंता एसपी टांक से मिले और कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
अधिशासी अभियंता एसपी टांक ने कही टीम के सदस्यों ने संविदा कर्मी की शराब के नशे में सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता करने की शिकायत की है। सरकारी कार्य में बाधा डालना बर्दास्त नहीं होगा। जल्द ही संविदा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई होगी। ठेकेदार प्रमोद कुमार भारद्वाज ने कहा कनेक्शन काटते वक्त संविदा कर्मी ने अभद्रता की और कनेक्शन काटने का विरोध किया
प्रदर्शन किया
बिनौली। शाहपुर बाणगंगा गांव के ग्रामीणों ने जर्जर हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए संतनगर बिजलीघर परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा गांव में रविवार को भी तार टूटकर गिरने से वेदपाल पुत्र मलखान की बिजली की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखी बैट्री, इंवार्टर, काउंटर, पंखे, कूलर आदि जल गए। प्रदर्शन में प्रधान बालेश्वर, बलवीर सिंह, मेंबर सिंह, दीपक, बॉबी, यशपाल सिंह आदि रहे।