फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Power Corporation's officer hoop

विद्युत निगम के अफसर को घेरा

Tue, 08 Dec 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Tue, 08 Dec 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Power Corporation's officer hoop
ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बिना किसी अनुमति के जोनमाना गांव में तीन किसानों के 98 पापुलर के पेड़ काट डाले। इसकी जानकारी पर किसान  दिल्ली रोड बिजलीघर पर पहुंचे और अधिशासी अभियंता का  घेराव किया।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में जोनमाना के किसान दिल्ली रोड बिजलीघर पर पहुंचे और अधिशासी अभियंता  पूर्ण चंद का घेराव किया।

उनका कहना था कि चार दिसंबर की रात में उन्हें बिना नोटिस दिए और उनकी बिना अनुमति के जोनमाना गांव के जंगल में महीपाल पुत्र केवल सिंह के 35, अनित पुत्र हरपाल सिंह के 38 और जोगेंद्र पुत्र नत्थू सिंह के 25 पापुलर के पेड़ काट दिए।
विज्ञापन


इनके ऊपर से बड़ौत बिजलीघर से किरठल 132 केवी विद्युत लाइन गई हुई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे। आश्वासन पर किसान मान गए। हंगामा करने वालों में प्रमोद, अमित, अरविंद, चौहल, जोगिंद्र, महक सिंह, विकास, जयपाल आदि  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed