{"_id":"66ee0c604cfa0d2d630b440d","slug":"potholes-on-the-road-in-laliana-waterlogging-increased-problems-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-118618-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ललियाना में सड़क में हुए गड्ढे, जलभराव के कारण बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ललियाना में सड़क में हुए गड्ढे, जलभराव के कारण बढ़ी परेशानी
Sat, 21 Sep 2024 05:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
रटौल। ललियाना-धौली पियाऊ मार्ग पर ललियाना गांव में गड्ढे और जलभराव हो गया है। जिससे वहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। सड़क के गड्ढों और जलभराव होने से यहां से गुजरने वाले लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़क पांच साल से जर्जर है। मरम्मत न होने से सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। गांव में पानी की निकासी न होने के कारण घरों से निकलने वाला पानी सड़क के गड्ढों में भरा रहता है। जिससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि गड्ढो में जलभराव होने से यहां से गुजरने वाले लोग और स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल होते रहते है। मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-- -
मार्ग पर में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। गड्ढो में जलभराव होने के कारण लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। -अजित यादव, सहबानपुर
विज्ञापन
-गांव में पानी निकासी की भी समस्या है। घरों से निकलने वाला पानी सड़क के गड्ढों में भरा रहता है। जिससे यहां से गुजरने वाले लोग आए दिन चोटिल हो रहे है। -किशन सिंह, ललियाना
-मार्ग जर्जर होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समाधान नहीं हुआ है। -पवन कुमार, ललियाना
-- -
वर्जन - मार्ग का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा चुका है। विभाग की ओर से अक्तूबर में मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग