फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Positive patients continue to eat protein rich foods even after recovery

लगातार बुखार व सूखी खांसी हो तो कोविड जांच जरूर कराएं

Fri, 14 May 2021 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Positive patients continue to eat protein rich foods even after recovery
बड़ौत। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में एहतियात एवं बचाव काफी जरूरी है। बुखार एवं खांसी की शिकायत होने पर तत्काल कोविड-19 की जांच कराएं। ऑक्सीजन स्तर 92 से नीचे आने पर शीघ्र डॉक्टर से संपर्क कर अस्पताल में भर्ती हो जाएं। जिससे डाक्टरों की देखरेख में उपचार हो सके। उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजेंद्र मलिक के मुताबिक पॉजिटिव मरीज ठीक होने के बाद प्रोटीनयुक्त पौष्टिक भोजन का सेवन करें। बचाव व सतर्कता बरतते रहें। संक्रमण से स्वयं बचिए और लोगों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन

सवाल- कितने दिनों तक बुखार एवं खांसी होेने पर कोविड-19 की जांच कराई जा सकती है।
जबाव- यदि बुखार लगातार आ रहा है और सूखी खांसी बनी हुई है तो कोविड की जांच तत्काल कराएं।
सवाल- जांच रिपोर्ट निगेटिव आती है तो ऐसे में क्या किया जाए।
जबाब- जांच रिपोर्ट निगेटिव आती है तो डॉक्टर की सलाह पर दवा लें। खासकर ऑक्सीजन स्तरका ध्यान रखें। इसमें कमी आने पर ही सीटी स्कैन कराएं।
सवाल- रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती होना जरूरी है।
जवाब- लक्षण हल्का फुल्का है तो दवा का सेवन करने के साथ घर पर होम आइसोलेट में रहें और ठीक हो जाएंगे।
सवाल- पॉजिटिव मरीज के ठीक होने के बाद प्लेटलेट्स घटने की शिकायत आ रही है।
जवाब- ऐसे मरीजों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रोटीनयुक्त भोजन से प्लेटलेट्स बढ़ाया जा सकता है।
सवाल- कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत क्यों हो रही है।
जवाब- पॉजिटिव आने के बाद मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने में देरी के कारण फेफड़ों में संक्रमण फैल जाता है। ऐसे में ऑक्सीजन का स्तर काफी नीचे आ जा रहा है जो कि घातक है। समय से अस्पताल में भर्ती करा दिया जाए तो निश्चित रूप से मरीज को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed