फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   positive news

Baghpat News: बागपत की बेटी आस्था ने रचा इतिहास, हवा से करेगी बात

Sat, 05 Jul 2025 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
positive news
अमीनगर सराय। बागपत की बेटियां किसी से कम नहीं हैं जो हर क्षेत्र में इतिहास रच रही हैं। हिसावदा गांव की बेटी आस्था पूनिया ने भी अब बड़ा इतिहास रचा है, जो नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। आस्था की इस उपलब्धि पर हिसावदा गांव के साथ पूरे बागपत जिले के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

हिसावदा के रहने वाले अरुण पूनिया सरधना के नवोदय विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी बेटी आस्था पूनिया ने नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट बनने की उपलब्धि हासिल कर ली है। आस्था का सपना कुछ अलग करके देश सेवा करना था, इसलिए ही मेरठ व राजस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण करने के बाद नौसेना में जाने का प्रयास किया। अपने प्रथम प्रयास में ही आस्था को सफलता मिल गई और वह बागपत जनपद की भारतीय नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट बनी हैं। आस्था के पिता के साथ ही माता भी शिक्षिका हैं तो परिवार के अन्य सदस्य भी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, इसलिए यह उम्मीद थी कि आस्था भी शिक्षा के क्षेत्र में जाएंगी। मगर, आस्था ने कुछ अलग ही राह चुनी। आस्था बताती हैं कि कठिन परिश्रम से सब कुछ हासिल किया जा सकता है और लड़कियों को खुद को कम नहीं आंकना चाहिए। वह हिम्मत दिखाएं तो सबकुछ हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन

-------
विंग्स ऑफ गोल्ड मिलने से परिवार व हिसावदा गांव में खुशी का माहौल
आस्था पूनिया की ट्रेनिंग पूरी होने पर विंग्स ऑफ गोल्ड मिलने पर गांव में जश्न मनाया गया। आस्था पूनिया के परिवार वालों ने ग्र्रामीणों ने खुशी का इजहार किया। चाचा अजय पूनिया ने बताया कि एक साल पहले आस्था का चयन हुआ था, अब से वह देश की सेवा करेंगी और फाइटर प्लेन उड़ाएंगी। खुशी मनाने वालों में चाचा अजय पूनिया चाचा, विकास पूनिया, विमल, सचदेव, सतबीर व टोनू समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed