फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Population fortnight started, omen kit distributed

जनसंख्या पखवाडे़ का शुभारंभ, बांटी गई शगुन किट

Mon, 11 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Population fortnight started, omen kit distributed
फुलैरा गांव स्थित उपस्वास्थ केंद्र पर नव विवाहिताओ को शगुन किट देती एएनएम सपना सांगवान - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। जनसंख्या पखवाड़ा के शुभारंभ पर ब्लाक क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर नव दंपतियों को शगुन किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

सोमवार से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारंभ हो गया। अभियान 24 जुलाई तक चलेगा। पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य जनसाधारण को सीमित परिवार के प्रति जागरूक करना है। परिवार नियोजन साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ कार्यक्रम को गति प्रदान करना है। ब्लाक क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर नव विवाहिताओं को शगुन किट का वितरण किया गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि पखवाड़े का उद्देश्य इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन की जानकारी देना, परिवार नियोजन के स्थायी-अस्थायी साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य केंद्र की सीएचओ, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन संबंधी गर्भ निरोधक सामग्री, अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध किए गए हैं। इससे अधिक से अधिक लोगों तक परिवार नियोजन के साधनों की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed