{"_id":"675498d0a14ea3af4d033054","slug":"population-control-law-should-be-implemented-tikait-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-122934-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो : टिकैत
Sun, 08 Dec 2024 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर पत्रकारों से वार्ता करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत
बागपत। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को भूल गई और केवल मंदिर-मस्जिद तलाशने में लगी हुई है। यह किसी भी तरह से सही नहीं है। यदि किसान आंदोलन करता है तो उन्हें रोककर आवाज दबाने का कार्य किया जाता है।
राकेश टिकैत दिल्ली से शामली जाते हुए बागपत राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों को माल्यार्पण करने के लिए रूके। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश में वह दिन दूर नहीं है, जब बेरोजगारी व भुखमरी होगी। आने वाले 50 साल में देश में जनसंख्या विस्फोट होगा। सरकार जनसंख्या को नियंत्रण करने की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। देश में ऐसा भी दिन आएगा, जब खेती करने के लिए किसानों के पास जमीन नहीं बचेगी। केंद्र सरकार को जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहिए।
वहीं, मोहन भागवत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें देश से लगाव नहीं है जो पांच बच्चों की बात कहकर माहौल खराब कर रहे हैं। यदि भागवत से मुलाकात होगी तो उनसे खेती, गरीब, गांव, आदिवासी व रोजगार की बात कर आगे आने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों को बॉर्डर पर रोककर आवाज दबाया जा रहा है। सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। यदि चिंता होती तो किसानों को दिल्ली जाने से रोका नहीं जाता। किसान अपना हक लेकर रहेगा और आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। सरकार को विकास व रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान इंद्रपाल सिंह, विनोद चौधरी, हिम्मत सिंह, अंकित ठाकुर, नीरज ढाका मौजूद रहे।
शिक्षकों को संगठन से जोड़ने का होगा कार्य
भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि शिक्षकों को भी संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। शिक्षकों की समस्या भी उठाई जाएगी। क्योंकि शिक्षक भी सरकार का उत्पीड़न झेल रहे हैं। शिक्षकों को संगठन से जोड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का आह्वान किया जाएगा, क्योंकि वह सरकार से जुड़े हुए हैं और उन्हें सभी योजनाओं की जानकारी है।