फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Poor condition of urban areas, better condition of rural areas

नगरीय क्षेत्रों की स्थिति बेकार, ग्रामीण क्षेत्रों की बेहतर

Fri, 11 Jun 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Poor condition of urban areas, better condition of rural areas
बागपत। बागपत ब्लॉक में टीकाकरण कराने में नगरीय क्षेत्रों के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति बेहतर है। नगरीय क्षेत्रों के लोग टीकाकरण कराने में लोग रुचि नहीं ले रहे है, जिससे गांवों के मुकाबले नगरीय क्षेत्र पिछड़ रहे है। विभाग के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 80 फीसदी टीकाकरण पूर्ण हो चुका है, जबकि नगरीय क्षेत्रों में 50 फीसदी टीकाकरण पूर्ण हो पाया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग नगर में भ्रमण कर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहा है, लेकिन उम्मीद के अनुरूप सफलता नहीं मिल रही है। हालांकि सिसाना, ट्यौढ़ी, दौझा, निवाड़ा और खुब्बीपुरा गांव में टीकाकरण का विरोध किया गया। इसके बावजूद भी गांवों में नगरीय क्षेत्रों के मुकाबले टीकाकरण की स्थिति ठीक है।
विज्ञापन

टीकाकरण में लगी 28 टीम और 126 लोग
- सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के लिए ब्लॉक 28 टीमें बनाई गई है। इन 28 टीमों 126 स्वास्थ्य कर्मी बूथों पर लाभार्थियों का टीकाकरण कर रहे है। सभी बूथों पर टीकाकरण के बाद लाभार्थियों का ऑब्जर्वेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बागपत ब्लॉक एक नजर में
- बागपत ब्लॉक में कुल 44 ग्राम पंचायत है और बागपत व अग्रवाल मंडी टटीरी दो नगरीय क्षेत्र है। ब्लॉक में नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र की कुल जनसंख्या 231121 है। इसमें शहरी क्षेत्र की जनसंख्या 64165 और ग्रामीण क्षेत्र की जनसंख्या 166956 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक में टीकाकरण का लक्ष्य और स्थिति
आयु वर्ग लक्ष्य टीकाकरण प्रतिशत
18 प्लस 4800 3838 79.96
45 प्लस 49971 30002 60.04
बागपत ब्लॉक के नगरीय क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की स्थिति बेहतर है। अभियान चलाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरुक किया जा रहा है। धार्मिक गुरुओं की मदद भी ली जा रही है। - सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed