फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Poo Mahadev's soil and water will be included in Ram temple land worship

राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल होगा पुरा महादेव की मिट्टी और जल

Sun, 02 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Poo Mahadev's soil and water will be included in Ram temple land worship
मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा के नेतृत्व में आज होंगे रवाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बालैनी (बागपत)। पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर पूजन में पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थ पुरा महादेव मंदिर की मिट्टी और जल का प्रयोग भी किया जाएगा। मंदिर के मुख्य पुजारी और कमेटी के सदस्य सोमवार को अयोध्या के लिए रवाना होंगे। सुबह पुरा मंदिर में पूजन होगा।

पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि पांच अगस्त को राम मंदिर के लिए भूमि भूजन में जिले की मिट्टी भी शामिल होगी। देश के मुख्य तीर्थ स्थलों की मिट्टी मंगवाई जा रही है, जिनमें पुरा महादेव मंदिर भी शामिल किया गया है। उन्हें मिट्टी और जल पहुंचाने का न्योता मिला है। सोमवार सुबह नौ बजकर 28 मिनट पर मंदिर में पूजा अर्चना शुरू होगी। पूजा के बाद मंदिर से गंगाजल और यहां की मिट्टी के साथ प्रतिनिधिमंडल अयोध्या के लिए रवाना हो जाएगा। हनुमानगढ़ी में जाकर दोनों चीजें सौंप दी जाएगी। उनके लिए यह खुशी की बात है। उनके साथ संयोजक अरुण शर्मा, कमेटी अध्यक्ष तिलकराज गुप्ता, सचिव संजीव शर्मा भी अयोध्या जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed