फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Polytechnic exams are starting after three days

Baghpat News: तीन दिन बाद शुरू हो रही हैं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं

Sat, 24 Jun 2023 06:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic exams are starting after three days
-इस बार राजकीय पॉलिटेक्निकभी बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

बड़ौत। पॉलिटेक्निक संस्थानों में वार्षिक परीक्षाएं 28 जून से शुरू होने जा रही हैं, लेकिन अभी तक छात्रों को प्रवेशपत्र जारी नहीं किए जा सकें हैं। वहीं इस बार राजकीय पॉलिटेक्निक कोताना व किरठल को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

दरअसल, पॉलिटेक्निक की विभिन्न ब्रांच की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 जून से शुरू होने वाली थीं। इसका पूरा शैड्यूल भी जारी कर दिया गया था। इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया प्रगति पर रहने के कारण परीक्षा कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया। 12 जून के स्थान पर 28 जून से परीक्षाएं शुरू करने के आदेश जारी हुए। अब परीक्षा का पूरा शैड्यूल भी जारी कर दिया गया है। अभी तक छात्रों को उनके प्रवेश पत्र भी जारी नहीं किये गए हैं, जिसे लेकर छात्र असमंजस की स्थिति में हैं। वहीं दूसरी ओर इस बार राजकीय पॉलिटेक्निक कोताना व किरठल को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पिछली बार हुई परीक्षाओं में राजकीय पॉलिटेक्निक को फर्नीचर न होने के कारण परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था। यहां के छात्रों की परीक्षा डीजे पॉलिटेक्निक में हुई थी। राजकीय पॉलिटेक्निक कोताना के प्रधानाचार्य लखमीचन्द का कहना है कि 28 जून से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस बार उनके यहां भी केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed