फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   polution very much

सांस लेने लायक नहीं सुबह-शाम की हवा

Tue, 29 Oct 2019 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
polution very much
सांस लेने लायक नहीं सुबह - शाम की हवा
विज्ञापन

बागपत। हवा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। सुबह और शाम को स्मॉग की चादर बिछी नजर आई । दोपहर के समय हल्की धूप खिली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जो गुणवत्ता सूचकांक जारी किया है, इसमें बागपत का पीएम 2.5 का औसत एक्यूआई करीब 330 तक दर्शाया है। बोर्ड के अनुसार जिले में हवा सांस लेने लायक नहीं है। मंगलवार सुबह स्मॉग की हल्की चादर सी बिछ गई। हवा में धूल से लोगों की सेहत पर उल्टा असर पड़ सकता है। वायु सूचकांक में रोज परिवर्तन होता है। सुबह और शाम के समय में भी अंतर रहता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हवा की रफ्तार अभी कम है, लेकिन अगर हवा की रफ्तार तेज हो गई तो वायु की गुणवत्ता में सुधार हो सकेगा। मौसम में एक जगह जमी धूल और गुबार हट जाएंगे, जिससे प्रदूषण का स्तर कम होगा।

अवैध ईंट भट्ठे भी सेहत के हैं दुश्मन
बागपत। जिलेभर में करीब 550 ईंट भट्ठे हैं। इनमें 400 से अधिक ईंट भट्ठे ऐसे हैं, जिनका संचालन अवैध तरीके से किया जाता है। खेकड़ा और बागपत क्षेत्र में ही कई टायर गलाने के उद्योग चल रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर इनमें टायर गलाकर तेल निकाला जाता है। इनसे भी पर्यावरण की हालत बिगड़ जाती है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं डॉक्टर
बागपत। सीएचसी बागपत के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत कहते हैँ कि सुबह-शाम के समय हवा की गुणवत्ता अभी खराब है। इससे सांस संबंधी बीमारियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed