{"_id":"6aece87364f3a36d0405e7f6","slug":"pollution-is-not-decreasing-peoples-health-is-deteriorating-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-161849-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्रदूषण नहीं हो रहा कम, लोगों की हालत हो रही खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्रदूषण नहीं हो रहा कम, लोगों की हालत हो रही खराब
विज्ञापन
बागपत। जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को बागपत में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 दर्ज किया गया, जबकि बड़ौत में यह 270 रहा। ठंडक, हवा में नमी और त्योहारी सीजन के कारण प्रदूषण में वृद्धि हुई है।
पिछले कई दिनों से जिले में एक्यूआई 300 से ऊपर बना हुआ है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए ग्रेप दो की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को बंद कराया जा रहा है, जिनमें तेल की फैक्टरियां और कोल्हू शामिल हैं। एआरटीओ विपिन कुमार ने बताया कि बीएस चार तक के वाहनों को सड़कों पर चलने से रोका जा रहा है। ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि प्रदूषण से आंखों में जलन और गले में परेशानी की शिकायतें बढ़ रही हैं। उन्होंने सलाह दी कि आंखों में जलन होने पर उन्हें दिन में कई बार पानी से धोना चाहिए। गले की समस्या से बचने के लिए मास्क का उपयोग करना जरूरी है। प्रदूषण के कारण लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।