फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pollution is affecting industries, production is getting affected

Baghpat News: प्रदूषण का उद्योगों पर पड़ने लगा असर, उत्पादन हो रहा प्रभावित

Thu, 20 Nov 2025 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Pollution is affecting industries, production is getting affected
-फूड प्रोसेसिंग की फैक्टरियों पर पड़ रहा ज्यादा असर, बॉयलर बंद करने के आदेश दिए गए
विज्ञापन

फोटो 19
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रदूषण बढ़ने का असर जिले के उद्योगों पर भी पड़ रहा है। प्रदूषण बढ़ने पर अफसरों ने कई उद्यमियों को नोटिस देकर फैक्टरियां बंद करा दीं, जिससे उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। साथ ही उद्यमियों को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

उद्यमी हिमांशु गोयल, भगवानदास शर्मा, दीपक मखीजा ने बताया कि दीपावली पर्व के बाद से उद्योग धंधे संचालित करने में परेशानी बढ़ गई है। कुछ दिन पहले प्रदूषण विभाग ने बॉयलर चलाने वाली फैक्टरी के मालिकों को नोटिस जारी कर नियमानुसार संचालन नहीं करने की बात कहीं। साथ ही कई फैक्टरियां बंद भी करा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि बॉयलर चलाने वाली फैक्टरियों को पहले ही उद्यमी बंद कर यहां से जा चुके हैं। अब परेशानी ज्यादा बढ़ रही है। उन्होंने अफसरों से उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की, जिससे फैक्टरियों के संचालन में नुकसान न हो और कारोबार चलता रहा। फैक्टरियां बंद होने के कारण कई ऑर्डर भी निरस्त करने पड़े हैं। इस मामले में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी भूवन यादव ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों की छापामारी के बाद फैक्टरियां बंद कराई गईं। मानक पूरे होने पर फैक्टरियों का संचालन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed