फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Political parties keep an eye on election results

मिशन 2022 का सेमीफाइनल है जिला पंचायत वार्डो का चुनाव-----

Mon, 19 Apr 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Political parties keep an eye on election results
बड़ौत। जिला पंचायत वार्डों के चुनाव को मिशन 2022 के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। इन वार्डों से भाजपा, रालोद, सपा, कांग्रेस और बसपा समर्थित प्रत्याशी मैदान में हैं। सब दमदारी से चुनाव लड़ने और ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। हालांकि किसे-कितने वार्डों में जीत मिलेगी और किसका जिला पंचायत अध्यक्ष होगा। इसका फैसला दो मई के नतीजों के साथ होगा। इतना जरूर है कि जिस पार्टी की जीत होगी, वह आत्मविश्वास के साथ विधानसभा चुनाव के रण में जाएगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सोमवार को छिटपुट घटनाओं के साथ संपन्न हो चुका है। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव, राजनीतिक दल नहीं लड़ रहे हैं। जिला पंचायत चुनाव वार्डों में भाजपा, सपा, रालोद, बसपा, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जनपद में कुल 20 वार्ड हैं। सभी ने हर वार्ड से प्रत्याशी उतारे हैं। इसलिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है। सबकी निगाहें चुनावी नतीजों पर लगी हैं। यदि जनपद के नतीजे चौंकाने वाले या फिर भाजपा के खिलाफ आए तो विपक्ष को सरकार को घेरने का मौका मिलेगा। फिलहाल भाजपा ज्यादा से ज्यादा वार्डों का चुनाव जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की फिराक में है। पिछली जिला पंचायत अध्यक्ष रालोद से रेणू धामा थीं। इस बीच सपा व कांग्रेस ने भी दमदारी से चुनाव लड़ने का एलान किया है। सबका दावा है कि चुनाव हम जीतेंगे। जिला पंचायत वार्डों की जीत मिशन 2022 की राह आसान बनाएगी। संदेश देगी कि किसी राजनीतिक दल को जनता जनादेश देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed