फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   political news

संसद में अमर्यादित भाषा से लोकतंत्र की आत्मा पर हो रही चोट : राज्यपाल

Sat, 06 Sep 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
political news
बड़ौत के चौधरी केहर सिंह दिव्य प​ब्लिक स्कूल में यज्ञशाला का ​​​​शिलान्यास करते बिहार के राज्यप
बड़ौत (बागपत)। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि संसद में अमर्यादित भाषा से लोकतंत्र की आत्मा पर चोट हो रही है। अमर्यादित भाषा में नारे लगाए जा रहे हैं। ऐसा करने वालों को जनता जवाब जरूर देगी। वह शुक्रवार को बड़ौत के केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में यज्ञशाला का शिलान्यास करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

राज्यपाल ने केरल कांग्रेस के जीएसटी को लेकर किए गए ट्वीट बी फॉर बीड़ी और बी फॉर बिहार पर कहा कि यह बीड़ी, पीड़ी बहुत छोटी चीज है। यहां तो संसद में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी पटना में वकीलों की एक सभा थी और देशभर के बड़े वकील आए हुए थे। मैंने वहां कहा कि अगर अदालत में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करें तो क्या उसकी अनुमति दी जाएगी। वहां ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। जहां कानून के आधार पर न्याय मिलता है, वहां अमर्यादित भाषा की जगह नहीं, मगर जहां संसद में कानून बनता है वहां अमर्यादित भाषा में नारे लगाए जाते हैं।
विज्ञापन


दुनिया में कोई नहीं कह सकता है कि संसद में इस्तेमाल होने वाली भाषा मर्यादित या सभ्य है। वहां लगाए जाने वाले नारों की संसदीय भाषा भी इजाजत नहीं देती। कहा कि लोकतंत्र लोकलाज के सहारे चलता है। लोकतंत्र मर्यादा का सम्मान करने से चलता है। अपने ऊपर नियंत्रण रखने से चलता है। हमारी इच्छा सत्ता की ऐसी है कि हम किसी मर्यादा का सम्मान नहीं करेंगे तो जनता इसका नोटिस लेगी। मैं मानता हूं कि भारत की जनता लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह का यहां आयोजन हुआ, आमतौर पर लोग उसे वर्ग विशेष या समुदाय विशेष के आयोजन के तौर पर देखते हैं मगर यह सभी का आयोजन है। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed