{"_id":"68b897211fe656fc6d0ff0ec","slug":"political-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-137762-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बाढ़ पीड़ितों के लिए रालोद सांसद-विधायक देंगे एक माह का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बाढ़ पीड़ितों के लिए रालोद सांसद-विधायक देंगे एक माह का वेतन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने घोषणा की है कि रालोद के सभी सांसद और विधायक बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना एक माह का वेतन देंगे।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा पंजाब और कई राज्यों के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने घोषणा की है कि रालोद के सभी सांसद और विधायक अपना एक माह का वेतन देंगे।
जयंत ने कहा कि यह निर्णय बाढ़ प्रभावित परिवारों की पीड़ा को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि रालोद कार्यकर्ता भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत कार्यों में लगे हैं और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा रहे हैं। पार्टी की ओर से यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब बाढ़ की वजह से उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लोग प्रभावित हुए हैं। पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री और सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक संगठन भी सक्रिय हैं।