{"_id":"62ed65fa3e64345c0868639f","slug":"police-will-bring-all-three-including-sunil-rathi-s-mother-to-baghpat-baghpat-news-mrt600015280","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेगा परमवीर हत्याकांड का राज: कुख्यात सुनील राठी की मां समेत तीनों को बी-वारंट पर लाएगी पुलिस, होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलेगा परमवीर हत्याकांड का राज: कुख्यात सुनील राठी की मां समेत तीनों को बी-वारंट पर लाएगी पुलिस, होगी पूछताछ
Sat, 06 Aug 2022 04:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 04:48 PM IST
सार
Baghpat Crime: बागपत पुलिस कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला, भाई अरविंद व परविंद्र को दिल्ली से बी-वांरट पर लेकर आएगी। यहां लाकर उनसे परमवीर तुगाना हत्याकांड को लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
कुख्यात सुनील राठी और उसकी मां राजबाला चौधरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Baghpat Crime: कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला, भाई अरविंद व परविंद्र को बागपत पुलिस अब बी-वारंट पर दिल्ली से लेकर आएगी। यहां लाने के बाद ही उनसे परमवीर तुगाना की हत्या के मामले में पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने उनके बी-वारंट जल्द लेने की बात कही है।
विज्ञापन
टीकरी नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष व बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी राजबाला, उसका बेटा अरविंद व परविंद्र को गुरुवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा था। यह तीनों जून 2020 को कुर्डी गांव में हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: मां ने बच्ची को कोख में नौ माह पाला, बेदर्द व्यवस्था ने ली मासूम की जान, भावुक कर देगी गर्भवती की आपबीती
विज्ञापन
इनके अलावा इन पर गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज किया गया था और उसमें मकान की कुर्की भी की गई थी। इस तरह पुलिस का लगातार शिकंजा कसता जा रहा था, जिसके बाद ये दिल्ली में पकड़े गए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि अब बी-वारंट पर इन तीनों को बागपत में लाया जाएगा। जिससे परमवीर तुगाना की हत्या के मामले में पूछताछ की जा सके।