{"_id":"6780207c804dbf933b08e921","slug":"police-went-to-meerut-jail-and-recorded-the-statements-of-two-murder-accused-baghpat-news-c-28-1-bag1001-124657-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मेरठ जेल जाकर पुलिस ने दो हत्यारोपियों के बयान दर्ज किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मेरठ जेल जाकर पुलिस ने दो हत्यारोपियों के बयान दर्ज किए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल(बागपत)। ढिकौली गांव के प्रवीण हत्याकांड में चांदीनगर पुलिस ने मेरठ जेल जाकर दो हत्यारोपियों के बयान दर्ज किए। इसके अलावा हत्याकांड में शामिल 25 हजार के इनामी अक्षय कुमार निवासी किवाना की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश भी दी।
ढिकौली गांव में 29 अक्तूबर की रात में पूर्व प्रधान के घर में हिस्ट्रीशीटर प्रवीण ढाका उर्फ बब्बू की पुरानी रंजिश में गोलियों से भूनकर और बलकटी से वार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद मृतक के भाई नवीन ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ढाका और उसके साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की जांच में कई बदमाशों के नाम प्रकाश में आए।
इसमें हिस्ट्रीशीटर संजय उर्फ पिंटू निवासी ढिकौली और मोनू निवासी चमरावल मेरठ के मुकदमे में जमानत तुड़वाकर जेल चले गए, इसके बाद से दोनों मेरठ की जेल में बंद है, जबकि मुख्य हत्यारोपी ज्ञानेंद्र ढाका को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद मेरठ जेल में बंद दोनों हत्यारोपियों के बयान दर्ज किए गए। फरार हत्यारोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।