फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police setting up thieves in police stations

थानों में चोरों से सेटिंग करा रही पुलिस, रुपये वापस लौटाने पड़े तो पोल खुली

Wed, 27 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police setting up thieves in police stations
बड़का गांव के लोग - फोटो : BAGHPAT
बागपत। पुलिस थानों में चोरों से सेटिंग करा रही है। बड़ौत पुलिस ने बडक़ा से ट्रॉली चोरी के मामले में खेल किया। पीड़ित ने ट्रॉली पहचानकर पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने चोर पकड़ने के बजाय सेटिंग कर 70 हजार रुपये पीड़ित को दिला दिए। पुलिस ने मामला बिगड़ने पर आरोपियों को जेल भेज दिया। इस पर आरोपियों के परिजनों ने रुपये लौटाने का दबाव बनाया तो पीड़ित से खींचतान हुई। इस मामले की रिकार्डिंग एसपी के पास पहुंच गई। उन्होंने खुद बड़ौत जाकर जानकारी ली तथा सीओ से जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

बडक़ा गांव से जयक्रत की ट्रॉली घर के बाहर से चार अक्तूबर को चोरी हो गई थी। वहीं, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसकी कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इसके बाद 14 अक्तूबर को पीड़ित को गौरीपुर मोड़ स्थित ढ़ाबे पर ईंट से लदी ट्रॉली देखी। इसकी जानकारी गांव में देने पर पीड़ित पहुंच गए। उन्होंने ट्रॉली अपनी बताते हुए बड़ौत पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मंडी चौकी के लिए चली गई। वहीं, मंगलवार को शामली व झिंझाना के युवकों को पकड़ा।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से उन्हें 70 हजार रुपये दिलाए। उन्हेंएक अन्य ट्रॉली मंगाकर वापस भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भिजवा दिया। इस पर आरोपियों पर रुपये लौटाने का दबाव बना तो बड़ौत थाने के पुलिसकर्मी ने पीड़ित को फोन करके रुपये लेकर कोतवाली आने को कहा। वहीं, कोतवाली प्रभारी से मिलकर रुपये लौटाने की बात कही। पीड़ित यह बातचीत रिकार्ड करता रहा। उन्होंने एसपी को मामले की जानकारी तथा रिकार्डिंग सौंप दी। जिसमें एसपी नीरज कुमार जादौन खुद बड़ौत कोतवाली पहुंचे तथा छानबीन की। इसके साथ ही बड़ौत सीओ आलोक सिंह को मामले में जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के आधार होगी कार्रवाई
पुलिस ने चोरों को जेल भेज दिया था। कुछ रिकार्डिंग व शिकायत मिली है। उसके आधार पर सीओ बड़ौत को जांच सौंपी गई है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-नीरज कुमार जादौन, एसपी
सच्चाई सामने लाई जाएगी
मुझे अभी जांच मिली है। इसे जल्द पूरी करके रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।-आलोक सिंह, सीओ बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed