फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police removed a security guard of the witness, appealed to the SP

Baghpat News: पुलिस ने गवाह का एक सुरक्षाकर्मी हटाया, एसपी से गुहार लगाई

Fri, 12 Dec 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police removed a security guard of the witness, appealed to the SP
बागपत। ढिकौली गांव के हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू हत्याकांड के गवाह नवीन ढाका के एक सुरक्षाकर्मी को पुलिस ने हटा दिया। इसके बाद गवाह नवीन ढाका ने एसपी सूरज कुमार राय को शिकायत देकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

ढिकौली गांव निवासी नवीन ढाका ने बताया कि उसके भाई प्रवीण उर्फ बब्बू की वर्ष 2024 में कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इसमें वह चश्मदीद गवाह है और न्यायालय में गवाही चल रही है। उसने बताया कि सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी दिए गए थे, लेकिन अब एक सुरक्षाकर्मी को हटा दिया गया है। नवीन ढाका ने अन्य मुकदमों का भी हवाला देते हुए एसपी से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। इसमें एसपी सूरज कुमार राय ने सीओ खेकड़ा से जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed