Baghpat: चेकिंग के दौरान कार में मिले 10 लाख रुपये, पुलिस ने जब्त कर एसडीएम कार्यालय भिजवाया
Baghpat News : बागपत में पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से 10 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने कैश को जब्त कर एसडीएम कार्यालय भिजवा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में रटौल क्षेत्र के ढिकोली पिलाना मार्ग पर साकलपुट्ठी गांव के पास पुलिस चेकिंग के दौरान एक युवक को 10 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया है। जिसके कैश को सीज कर दिया गया है।
अमीननगर सराय निवासी उमंग जैन पुत्र सतेंद्र जैन की दिल्ली भजनपुरा में कपड़े की दुकान है, जहां से वह ईद की दुकानदारी का पैसा कार द्वारा अपने कस्बे में बैंक मे जमा करने कार से आ रहा था।
वहीं, जब वह ढिकोली मार्ग से पिलाना मार्ग की तरफ चला तो साकलपुट्ठी गांव के मार्ग के पास लगे पुलिस बैरियर के पास पहुंचा तो मजिस्ट्रेट राजेश कुमार गोस्वामी, चांदीनगर थाने के दरोगा कैलाश नाथ, कांस्टेबल चमन सिंह, अश्वनी कुमार व प्रवीण कुमार ने चेकिंग के लिए उसे रोक लिया। चेकिंग के दौरान उसकी कार से 10 लाख का कैश बरामद हुआ है, जिसे जब्त कर एसडीएम के यहां भिजवाया गया है।
यह भी पढ़ें: Baghpat: ASP ने सपा प्रत्याशी को लगाई फटकार, गले से उतरवाया पार्टी का पटका, नोकझोंक; वायरल हो रहा वीडियो
थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया की युवक बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था, जहां चेकिंग के दौरान पकड़ा गया कैश जब्त कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Meerut : नमाज पढ़ने को लेकर हुआ बखेड़ा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बाद हाथापाई की नौबत आई