{"_id":"612fae078ebc3eca8319f638","slug":"police-put-a-photo-of-youths-who-took-money-from-the-bank-on-social-media-baraut-news-mrt554331092","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सोशल मीडिया पर डाली बैंक से रुपये उड़ाने वाले युवक की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सोशल मीडिया पर डाली बैंक से रुपये उड़ाने वाले युवक की फोटो
विज्ञापन
पुलिस द्वारा इंटरनेट पर वायरल युवकों की फोटो।
- फोटो : BARAUT
मंगलवार को बैंक पहुंचे अमीन से राजस्व वसूली के 2.64 लाख रुपये कर लिए गए थे चोरी
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे चोर, पुलिस तलाश में जुटी
बड़ौत (बागपत)। भारतीय स्टेट बैंक से मंगलवार को राजस्व वसूली के 2.64 लाख उड़ाने वाले युवकों की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले है। व्हाट्सएप ग्रुप पर आरोपियों की फोटो वायरल कर लोगों से उनकी पहचान कर पुलिस को बताने की अपील की है। उधर, लापरवाही सामने आने पर राजस्व अमीन को एसडीएम ने जमकर फटकार लगाई।
राजस्व अमीन राजपाल मंगलवार को तहसील से राजस्व वसूली का 2.64 लाख रुपये लेकर भारतीय स्टेट बैंक में जमा कराने पहुंचा था। किन्हीं कारणों से रुपये जमा नहीं हो सके थे। इस पर वह बैंक काउंटर पर पूछताछ करने लगा तो दो युवक उनका रुपये वाला थैला चोरी कर भाग निकले थे। एसपी नीरज जादौन, एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक कुमार और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की थी। बैंक मेें लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो एक युवक रुपये चोरी करते हुए और दूसरे के बैंक के आसपास खड़ा होकर निगरानी करते हुए कैद हो गए थे। फुटेज की मदद से पुलिस दोनों चोरों का पता लगाने में जुट गई है। कोतवाल शिव प्रकाश सिंह ने खुद विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप पर आरोपियों की एक ओर फोटो शेयर की है। लोगों से अपील की है कि पहचान आने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।
अमीन की लापरवाही भी सामने आई
एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में राजस्व अमीन की भी लापरवाही सामने आई है। रुपयों से भरा थैला रखकर इधर-उधर घूमना लापरवाही साबित करता है। जल्द ही जांच कर आगे की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।