फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police provided food items to the people

पुलिस ने लोगों को उपलब्ध कराई खाद्य सामग्री

Fri, 27 Mar 2020 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Police provided food items to the people
बागपत/चांदीनगर। लॉकडाउन होने के बाद पैदल अपने घरों को जाने वाले लोगों को जिला पुलिस भरपूर सहयोग कर रही है। पुलिस ऐसे लोगों को भोजन कराकर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर रही है तो कहीं घरों पर भोजन की सामग्री पहुंचा रही है। डीएम शकुंतला गौतम ने गोवंश को चारा और रोटियां खिलाई।
विज्ञापन

थाना खेकड़ा क्षेत्र में इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने शुक्रवार को 20 गरीब व असहाय लोगों के घर जाकर खाद्य सामग्री दी। थाना दोघट पुलिस ने बागपत से गुजर रहे लोगों को जलपान एवं भोजन कराकर गंतव्य के लिए रवाना कराया। जिले भर में दूसरे राज्यों से आने वाले श्रमिक एवं मजदूरों को प्रशासन की ओर से भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। पुलिस प्रशासन आगे आकर ऐसे लोगों की मदद कर रहा है। उधर सरफाबाद गांव में ग्रामीणों की ओर से हाईवे से निकलने वाले लोगों को भंडारा लगाकर भोजन की व्यवस्था कराई गई। उधर मवींकला ग्राम प्रधान संजीव ने गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

पांच को हिरासत में लिया
चांदीनगर। ललियाना चौकी उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने शुक्रवार को गश्त के दौरान गांव के साबिर, खालिद, यामीन, सलीम व अनीस का धारा 144 उल्लंघन में हिरासत में लिया और बाद में मुचलके पर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से की राशन की मांग
बागपत। खानाबदोश परिवार के लोग शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उनका कहना था कि लॉकडाउन होने के कारण उनके सामने भूखे रहने का संकट आ गया है। डीएम से उनके लिए राशन उपलब्ध कराने एवं उनके खातों में एक-एक हजार रुपये डलवाने की मांग की।

गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को खाना वितरित किया
बड़ौत। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महासचिव आकाश बंसल ने बताया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों नेे बिजरौल रोड स्थित झुग्गी में रहने वालें लोगों को खाना वितरित किया। इस दौरान उन्होंने इन लोगों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया ताकि किसी भी जरूरतमंद को अगर खाने की आवश्यकता पड़े तो वे उनसे संपर्क कर सकें। अध्यक्ष विनोद गोयल, संजय गुप्ता, उत्सव जिंदल, मनोज गोयल, संजीव, पंकज जैन, गौरव जैन, रितेश जैन का सहयोग रहा। उधर, नगर निवासी भोले ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अलग-अलग जगहों पर बैठे कई व्यक्तियों को खाना खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed