{"_id":"62780a229a2344404f0bdfbe","slug":"police-prevented-from-taking-out-procession-without-permission-baghpat-news-mrt5877772185","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुराम जयंती पर पुलिस ने बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुराम जयंती पर पुलिस ने बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने से रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। पुलिस ने खट्टा प्रहलादपुर गांव में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकालने से ग्रामीणों को रोक दिया। पुलिस ने शोभायात्रा की अनुमति नहीं होने की बात कही तो ग्रामीणों ने पुलिस की बात मानते हुए मंदिर परिसर में ही भंडारा लगाकर प्रसाद वितरित किया।
खट्टा प्रहलादपुर गांव स्थित चंदन वाला मंदिर में रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। वहां हवन के बाद कुछ ग्रामीण गांव में शोभायात्रा निकालने की तैयारी में जुट गए। इसकी जानकारी पाकर चांदीनगर थाने से एसआई मुनेंद्र शर्मा मंदिर में पहुंचे। उन्होंने अनुमति नहीं होने के कारण शोभायात्रा नहीं निकालने की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अनुमति नहीं मिली। वहीं, जानकारी मिलने के बाद सीओ खेकड़ा विजय चौधरी भी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों को शोभायात्रा के नियमों के बारे में समझाया। इसके बाद ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में ही भंडारा लगाकर प्रसाद वितरित कर जयंती मनाई। जहां कई गांवों से श्रद्धालु शामिल रहे। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि बिना अनुमति शोभायात्रा नहीं निकालने दी जाएगी।