{"_id":"68f29c253416e3462807b52d","slug":"police-plan-baghpat-news-c-26-1-smrt1048-151832-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चार जोन और 15 सेक्टर में बांटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चार जोन और 15 सेक्टर में बांटा जिला
विज्ञापन
शामली। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन और भैयादूज के त्योहारों को शांति व्यवस्था के लिए जिले को चार जोन और 15 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है। शहर, कस्बों और बाजारों में पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर, बाजारों में तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का संचालन रोक दिया गया है।
जिले में त्योहारों पर शांति एवं सुरक्षा क लिए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को जिले में धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ेगी। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले को चार जोन और 15 सेक्टर में बांटकर अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाजारों में रात के समय पेट्रोलिंग की जा रही है। महिला शक्ति टीमों की ड्यूटी लगाई गई है।
शहर के प्रमुख चौराहों, सड़कों और बाजारों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है। संदिग्ध लोगों की तलाशी व जांच की जा रही है। अपराधी तत्वों पर निगरानी रखने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में अपराधों में लिप्त रहने वाले लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश गए हैं।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि बाजारों में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए शहर और कस्बों के बाजारों में चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। बाजारों में प्रवेश वाले स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर किसी भी तरह से शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।