{"_id":"64d5361ca9ffc001f606e2e4","slug":"police-kept-sleeping-thefts-kept-happening-all-night-baghpat-news-c-28-1-bag1001-4095-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुलिस सोती रही, रातभर चोरियां होती रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुलिस सोती रही, रातभर चोरियां होती रही
विज्ञापन
बागपत। शहर में गश्त का दावा करने वाली पुलिस सोती रही और यहां नेशनल हाईवे के किनारे ही सात जगहों पर चोरियां हो गई। यहां तीन बैंकों, एक हॉस्पिटल, मैरिज होम और शोरूम के बाहर लगे जनरेटरों के बैटरे चोरी कर लिए गए। जबकि एक बैंक और एक अस्पताल के बाहर लगे जनरेटरों से चोर चोरी नहीं कर पाये। इस मामले में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
शहर के यमुना बाजार में रहने वाले श्रवण कुमार ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में बड़ा जनरेटर लगा हुआ है। चोरों ने बुधवार रात जनरेटर के बाहरी हिस्से का ताला तोड़कर उसमें रखे बैटरे चोरी कर लिये। बृहस्पतिवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने इसके अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के बाहर लगे जनरेटरों से बैटरे चोरी किए। इसके अलावा मेरठ रोड स्थित सिंह आर्थो केयर सेंटर, ट्रैंडस शोरूम और वात्स्यायन पैलेस के बाहर लगे जनरेटरों के ताले तोड़कर बैटरे चोरी कर लिए गए। उधर चोरी की घटना बैंकों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। चोरी की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर जांच शुरू कर दी।
- अंधेरे में मोमबत्ती जलाकर चोरी की
प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के बाहर लाइट नहीं जली होने के कारण अंधेरा हो गया था। जहां चोरों ने मोमबत्ती जलाकर जनरेटर से बैटरी चोरी की। जो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मोमबत्ती जलाकर चोरी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
- पुलिस गश्त नहीं कर रही
जनरेटर में चोरी होने के बाद वात्स्यायन पैलेस के संचालक राजपाल शर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि चोरी की घटना बढ़ने से पुलिस की लापरवाही उजागर हो रही। उन्होंने कहा कि रात में पुलिस गश्त नहीं कर रही, जिस कारण चोरी बढ़ गईं हैं।
- हॉस्पिटल के बाहर से गार्ड ने चोरों को दौड़ाया
शहर के दिल्ली रोड पर स्थित मुंशीलाल मेमोरियल हॉस्पिटल और एक अन्य बैंक के बाहर लगे जनरेटर से भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया। जहां चोर कार में चोरी करने पहुंचे। तभी हॉस्पिटल के बाहर जनरेटर से चोरी का प्रयास कर रहे चोरों को गार्डों ने भगा दिया।
- वर्जन-
चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है। जिसके लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा। - विजय चौधरी, सीओ।