{"_id":"5f283e648ebc3e60247abe1c","slug":"police-guard-in-pura-the-doors-of-the-pagoda-are-closed-baghpat-news-mrt494476453","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरा में पुलिस का पहरा, बंद रहे शिवालयों के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरा में पुलिस का पहरा, बंद रहे शिवालयों के कपाट
विज्ञापन
पुरा महादेव मंदिर के गेट पर पुलिस फोर्स के साथ तैनात एसडीएम रामनयन सिंह
- फोटो : BAGHPAT
- नगर व देहात में श्रद्धालुओं ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक
बागपत। श्रावण मास के पांचवें व अंतिम सोमवार को भी मंदिरों के कपाट बंद रहे। पुरा गांव स्थित श्री परशुरामेश्वर मंदिर, गुफा बाबा मंदिर व अन्य प्रमुख मंदिरों पर पुलिस का पहरा रहा। जिले भर के प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित रहा। परशुरामेश्वर मंदिर में पांचवें सोमवार को भी श्रद्धालुओं को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक के लिए मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया। नगर व देहात में कुछ मंदिरों में लोगों ने सोशल डिस्टेंस ंव मॉस्क का प्रयोग कर पूजा अर्चना की।
कोरोना महामारी के धर्मस्थलों के कपाट बंद हैं। प्रशासन ने लोगों को अपने घरों में रहकर पूजा-अर्चना करने के निर्देश हैं। श्रावण मास के पांचवें व अंतिम सोमवार को परशुरामेश्वर महादेव मंदिर, गुफा बाबा मंदिर के अलावा प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित रहा। मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में एसडीएम रामनयन सिंह, सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह ने निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा कस्बा अमीनगर सराय के दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, श्रीबालाजी धाम पर पूजा वर्जित रही। लोगों ने अपने घरों में रहकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं शहर व गांव देहात के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के दौरान सोशल डिस्टेंस व मॉस्क का प्रयोग किया। श्रावण के अंतिम सोमवार को नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर, शालीग्राम मंदिर, बालाजी मंदिर, चमरावल रोड स्थित भगवान शिव मंदिर, मेरठ रोड स्थित राधा-कृष्णा मंदिर में श्रद्धालुओं ने मॉस्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया।