फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police get NOC to hold fair at Puramahadev temple

Baghpat News: पुरामहादेव मंदिर पर मेला कराने के लिए पुलिस को मिली एनओसी

Mon, 09 Feb 2026 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Police get NOC to hold fair at Puramahadev temple
बागपत। पुरामहादेव मंदिर में तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले के लिए पुलिस को राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से एनओसी मिल गई। मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से एसपी सूरज कुमार राय ने उनसे एनओसी मांगी थी। मंदिर पर मेले की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और वहां बेरिकेड का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

पुरामहादेव मंदिर में तीन दिवसीय मेला 14 से 16 फरवरी तक चलेगा और यहां लाखों की संख्या में कांवड़िए व श्रद्धालु भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे। इस समय मंदिर का काशी विश्वनाथ की तर्ज पर जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। इसके चलते मंदिर का काफी हिस्सा ध्वस्त किया जा चुका है। ऐसे में मेला कराना सुरक्षित है या नहीं इसको लेकर पुलिस अधिकारी परेशान थे। एडीजी भानु भास्कर ने बृहस्पतिवार को मंदिर का निरीक्षण करने के बाद एसपी सूरज कुमार राय को राजकीय निर्माण निगम के साथ बैठक कर एनओसी लेने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद निगम के जीएम डीएस राणा व अन्य अधिकारियों के साथ एसपी ने बैठक करके सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा कर एनओसी मांगी थी। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि निर्माण निगम से एनओसी मिल गई है। उन्होंने कहा कि गर्भग्रह में ज्यादा भीड़ न रखी जाए और श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करते ही आगे निकाल दिया जाए। इस तरह से वहां किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। एसपी ने बताया कि सुरक्षा को लेकर बाहर से पुलिस बल मांगा गया है, जो जल्द ही मिल जाएगा। इसके साथ ही अर्धसैनिक बल व बम निरोधक दस्ता भी वहां रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed