{"_id":"65293c32d7bd0d0ad50439c4","slug":"police-found-three-students-who-ran-away-from-the-ashram-after-being-scolded-by-teachers-baghpat-news-c-28-1-bag1001-6178-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शिक्षकों के डांटने पर आश्रम से भागे तीन छात्र पुलिस को मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शिक्षकों के डांटने पर आश्रम से भागे तीन छात्र पुलिस को मिले
विज्ञापन
-शिक्षकों को पता तक नहीं चला और पुलिस को सड़क पर जाते हुए मिल गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। सर्वोदय संस्कृत आश्रम से शिक्षकों के डांटने से क्षुब्ध तीन छात्र आश्रम से भाग गए। वह बृहस्पतिवार रात गश्त कर रही पुलिस टीम को मिल गए, जिन्हें शुक्रवार सुबह प्रधानाचार्य को सौंप दिया गया।
पुलिस टीम बृहस्पतिवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी थाना प्रभारी को सड़क किनारे घूमते हुए तीन किशोर मिले। वह सर्वोदय संस्कृत आश्रम में छात्र निकले, जो आश्रम के हॉस्टल में रहते हैं। तीनों छात्रों ने पूछताछ में बताया कि बृहस्पतिवार को आश्रम के ही दूसरे छात्रों के साथ उनका झगड़ा हो गया था। इस पर आश्रम के शिक्षकों ने उनको डांट दिया था। शिक्षकों के डांटने से नाराज होकर तीनों आश्रम की दीवार कूदकर भाग आये। उधर, आश्रम से तीन छात्रों के भागने का पता चलते ही शिक्षकों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि तीनों छात्रों को प्रधानाचार्य को सौंप दिया गया है।