फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police force is deployed at Barnawa Ashram of Gurmeet Ram Rahim in Baghpat

Gurmeet Ram Rahim Update: बाबा राम रहीम के आश्रम पर पसरा सन्नाटा, हर तरफ पुलिस फोर्स तैनात

Fri, 24 Jun 2022 05:30 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Jun 2022 05:30 PM IST
सार

बाबा राम रहीम के बरनावा आश्रम पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हर तरफ पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। अनुयायियों के आश्रम आने पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Police force is deployed at Barnawa Ashram of Gurmeet Ram Rahim in Baghpat
बरनावा आश्रम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में प्रशासन के सख्त हो जाने पर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में अनुयायियों का आवागमन बंद हो गया है। आश्रम के बाहर पुलिस सुरक्षा के अलावा कोई नहीं दिखाई दिया।

विज्ञापन


डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रोहतक जिले की सुनारिया जेल से एक माह का पैरोल मिलने के बाद वह बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में समय बिता रहा है। वहीं दर्शन करने अनुयायियों का आश्रम में पहुंचना शुरू हो गया था। तीन दिन पहले प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए वहां आवागमन पर रोक लगा दी। इसके बाद गुरमीत राम रहीम ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर ऑनलाइन आकर साध संगत से घरों में रहकर ही सुमिरन करने की अपील की। साध संगत भी अपने गुरु महाराज के आदेश को मानते हुए वापस लौट गई। वहीं गुरुवार को आश्रम के सभी गेटों पर पुलिस सुरक्षा के अलावा कोई दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन


मजबूत आत्मबल से ही सफलता का मार्ग मिलता है : राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम महाराज ने कहा कि राम नाम की सुमिरन से सभी गम चिंता परेशानी से छुटकारा मिलता है और आत्मबल मजबूत होता है। जिससे सफलता का मार्ग प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amar Ujala Exclusive: दुनिया भर में मिठास घोलेगा सहारनपुर का शहद, अमेरिका जाएगी 400 क्विंटल की पहली खेप

राम रहीम ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से आमजन व युवा पीढ़ी को संदेश दिया। कहा कि घर में कोई परेशानी आ जाए, बिजनेस में घाटा हो जाए, परिचितों से संबंध खराब हो जाएं, तो इंसान गम, चिंता परेशानी में डूब जाता है। उन्होंने फरमाया की ऐसी स्थिति में हर धर्म में ये लिखा हुआ है कि अपनी आत्मा को बल दो, राम के नाम से, ओम, हरि, ईश्वर, मालिक, परमात्मा के नाम से इतना मजबूत कर लो कि आपको गम, चिंता, परेशानी से छुटकारा मिल जाए। आत्मबल से ही इंसान को उन्नति का रास्ता मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed